आगरा के थाना हरीपर्वत के लंगड़े की चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे चांदी कारीगर ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। परिजन ने पत्नी पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

लंगड़े की चौकी क्षेत्र निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उनका बेटा अरुण कुमार (26) चांदी कारीगर था। उसने छह वर्ष पूर्व नया घेर निवासी अनुराधा से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों गरीब नगर में किराए पर रह रहे थे। दोनाें के छह माह की बेटी है। बेटे का काम ठीक नहीं चलने पर कुछ समय से उसने सेल्समैन का काम करना शुरू कर दिया था।

बहू झगड़ा करने के बाद पांच दिन पहले बिना बताए घर से चली गई थी। रविवार को बहू अनुराधा घर आई और बच्ची को लेकर चली गई। सोमवार को बेटे के मोबाइल का रिचार्ज खत्म हो गया था। वह रात मेें बात करने के लिए छोटे बेटे का मोबाइल लेकर चला गया। सुबह पिता मोबाइल लेने बेटे के कमरे पर पहुंचे। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर देखा तो अरुण का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुन्नालाल का आरोप है कि पत्नी के क्लेश और आए दिन बिना बताए घर से जाने के कारण बेटा अवसाद में था। पुलिस ने अरुण और उसके भाई का मोबाइल कब्जे मे लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *