{“_id”:”6adc533d5440ede43e07e536″,”slug”:”five-arrested-for-armed-robbery-at-doctor-s-clinic-in-agra-stolen-jewellery-and-thar-suv-recovered-2026-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पांच बदमाश गिरफ्तार: दो दिन तक की रेकी, फिर क्लीनिक में घुसकर लूट; मथुरा के बदमाशों ने की थी वारदात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

agra police
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के दयालबाग में फिजिशियन डाॅ. गाैरव जैन के क्लीनिक में घुसकर दुस्साहसिक तरीके से लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट गई चेन, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी बरामद की है।
एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि घटना 20 अक्तूबर की रात 9:45 बजे हुई थी। शीतला धाम काॅलोनी, दयालबाग निवासी डाॅ. गाैरव जैन का आरोप है कि वह क्लीनिक पर अकेले बैठे थे। तभी तीन बदमाश आए। एक ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दो ने मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। इस मामले में मांट, मथुरा निवासी करन, ओमप्रकाश, वृंदावन (मथुरा) निवासी सार्थक शर्मा, रोहित और आदित्य प्रताप सिंह उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 1 तमंचा, 8 मोबाइल, 6220 रुपये, 2 कान की बाली, 1 चेन और 1 थार गाड़ी बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 18 अक्तूबर को क्लीनिक की रेकी की थी। तब करन झूठा बहाना कर मिलने गया था। मगर भीड़ होने की वजह से वापस आ गया। दो दिन बाद वारदात करने आए। करन, आदित्य, मनीष अंदर घुस गए। ओम प्रकाश केबिन के बाहर से नजर बनाए रखा रहा। सार्थक और रोहित गाड़ी में बैठे थे। मनीष और करन तमंचा लेकर आए थे। लूट के बाद गाड़ी से भाग गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। उन्हें पकड़ लिया गया। करन पर मथुरा में पहले से तीन प्राथमिकी दर्ज हैं।
