पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहली पत्नी के रहते एक युवक ने खुद को अविवाहित दर्शाकर दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

बरेली जिले के गुलड़िया गांव निवासी अरविंद कुमार की शादी गीता देवी पुत्री जसवंत कुमार निवासी मंडरिया, थाना न्यूरिया के साथ 24 अप्रैल 2021 को हुई थी। दंपती का एक पुत्र है। गीता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। बाद में बच्चे समेत घर से निकाल दिया गया। उसने परिवार न्यायालय में भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया था, जो विचाराधीन है। 

आरोप लगाया कि मुकदमा विचाराधीन होने के दौरान अरविंद ने परिजनों और अन्य लोगों के साथ मिलकर दूसरी शादी की योजना बनाई। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बर्रामऊ निवासी सुमन देवी का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण कराते समय अरविंद ने खुद को अविवाहित बताया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *