{“_id”:”6afaf2feaab1a2833c0d0267″,”slug”:”family-stunned-by-son-arrest-in-arms-smuggling-case-in-bareilly-2026-11-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीलीभीत: हथियार तस्करी में बेटे की गिरफ्तारी से परिवार सन्न, पिता बोले- जसनूर का अपराध से नहीं रहा वास्ता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

हथियार तस्करी के आरोप में पकड़े गए ये चारों युवक
– फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग
विस्तार
बरेली में हथियार तस्करी के मामले में पकड़े गए चार आरोपियों में शामिल माधोटांडा क्षेत्र के मैनाकोट गांव निवासी जसनूर सिंह की गिरफ्तारी से उसका परिवार सकते में है। जिस बेटे को परिवार ने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कम उम्र में ही नौकरी करने सूरत भेज चुका था, उसका नाम हथियार तस्करी जैसे गंभीर मामले में आने से परिजन हैरान हैं। पिता सतपाल सिंह का कहना है कि जसनूर की जिंदगी में कभी ऐसी गतिविधियां दिखाई नहीं दीं, जिनसे उसके अपराध की दुनिया से जुड़े होने का अंदेशा होता। उन्होंने उसकी उम्र भी करीब 17 वर्ष होने का दावा किया।
सतपाल सिंह के मुताबिक, जसनूर की हाईस्कूल की मार्कशीट में जन्मतिथि एक जनवरी 2009 दर्ज है। उसने वर्ष 2024 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण पढ़ाई के बाद वह सूरत के एक बिजली प्लांट में हेल्पर की नौकरी करने चला गया था। वहां इसी साल मई महीने में काम के दौरान उसके हाथ की एक उंगली टूट गई। इसके बाद वह घर लौट आया था।
यह भी पढ़ें- बरेली: 25 लाख रुपये न देने पड़े इसलिए की थी युवक की हत्या, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
कोई आपराधिक मामला नहीं
पिता का कहना है कि जसनूर के खिलाफ पहले कभी कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ और न ही उसकी गतिविधियां कभी संदिग्ध लगीं। पिता ने बताया कि उनकी बहन उत्तराखंड में सितारगंज रोड स्थित बरहा-बरही गांव में रहती हैं। उनका बेटा गुरसेवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और वह तीन-चार बार जेल जा चुका है।
सतपाल सिंह का आरोप है कि इसी रिश्तेदारी के चलते पुलिस ने जसनूर को पकड़ लिया। हालांकि, उन्होंने बताया कि उनके परिवार का काफी समय से बहन के घर आना-जाना भी बंद है। पिता का कहना है कि सात बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जसनूर का एक छोटा भाई लवप्रीत सिंह है। मां हरजीत कौर भी बेटे की गिरफ्तारी से दुखी हैं।

