{“_id”:”6b0862a03c1914a01f07a275″,”slug”:”two-friends-riding-a-motorcycle-die-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-in-pilibhit-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीलीभीत में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, अस्पताल पहुंचते ही दोनों ने तोड़ा दम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अस्पताल में मौजूद लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूरनपुर-खुटार हाईवे पर मोहनापुर गांव के पास गुरुवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस सीएचसी पूरनपुर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
माधोटांडा क्षेत्र के गांव राजपुर सिमरा निवासी अर्जुन (25) अपने दोस्त पूरनपुर क्षेत्र के गांव पंडरिया निवासी आलोक भारती (20) के साथ बाइक से जा रहा था। मोहनापुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पूरनपुर पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
अर्जुन के बहनोई पंडरिया निवासी बलमाल ने बताया कि अर्जुन बचपन से ही उनके घर पर रह रहा था। उसके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी। अर्जुन चार दिन पहले ही दुबई से घर लौटा था। वहीं, आलोक के भाई सचिन ने बताया कि आलोक कहां जा रहा था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। हादसे की सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे। आलोक तीन भाइयों में उससे छोटा था। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कराई जा रही है।
