डीसीएम से लहसुन और प्याज चोरी कर बेचने के आरोप में सैनी पुलिस ने वाहन मालिक और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रयागराज पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर की है।


मध्यप्रदेश के सीहोर थाना क्षेत्र के पीटर्स कंपाउंड भोपाली फाटक निवासी मो. मकबूल पुत्र कल्लू खां ने पुलिस महानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 29 अक्तूबर को कृषि उपज मंडी सीहोर से डीसीएम में 202 बोरी प्याज और 41 बोरी लहसुन मऊनाथ भंजन के लिए लोड कराया गया था। डीसीएम को एक नवंबर को मंडी पहुंचना था लेकिन वह निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची। आरोप है कि वाहन मालिक और चालक ने मिलकर 26 बोरी लहसुन और 10 बोरी प्याज चोरी से बेच दिया। इसके बाद कारोबारी को फोन कर सैनी थाने आकर बचा हुआ माल ले जाने को कहा गया। शिकायत पर आईजी के निर्देश के बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के पटना निवासी वाहन स्वामी विमलेश शुक्ला और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद



Source link