{“_id”:”6b073ae8c0ffa65d72064334″,”slug”:”jewelry-stolen-from-a-government-bus-after-breaking-the-lock-of-a-suitcase-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-152231-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi News: सरकारी बस में सूटकेस का ताला तोड़कर जेवर चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मूरतगंज बाजार में चोरी की जानकारी होने पर रोती विवाहिता। संवाद
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हथियाभीट गांव की महिला के सूटकेस का ताला तोड़कर चोरों ने सरकारी बस में लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पार कर दी। मूरतगंज पहुंचने पर महिला को चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हथियाभीट निवासी रंजना सिंह मंगलवार को फतेहपुर के लखनहा गांव में अपनी बुआ के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। बुधवार दोपहर वह दो महिलाओं के साथ थरियांव से सरकारी बस में बैठकर मायके लौट रही थी। उसने करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण एक डिब्बे में रखकर सूटकेस में रखे थे।
आरोप है कि रास्ते में चोरों ने सूटकेस का ताला तोड़कर आभूषणों का डिब्बा और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। मूरतगंज में सूटकेस खुला देखकर चोरी का पता चला। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में संदीपनघाट थाना प्रभारी नागेन्द्र सिंह नागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है, चोरी की घटना कहा हुई है जांच की जा रही है। जांच में घटना स्थल की जानकारी होते ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
