{“_id”:”6b073be3e83d0986360003ed”,”slug”:”wrestlers-displayed-their-strength-and-techniques-in-the-wrestling-arena-kaushambi-news-c-261-1-kmb1032-152235-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमनी लोकीपुर के दंगल में पहलवान को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
अमनी लोकीपुर मेले के अवसर पर आयोजित विशाल दंगल में दूरदराज से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। फाइनल मुकाबले में प्रथम चैंपियन पहलवान को 10 हजार रुपये नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय चैंपियन को साइकिल और तृतीय चैंपियन को स्टील का टब पुरस्कार में दिया गया। अतिथियों ने विजेता पहलवानों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।
दंगल का आयोजन पूर्व प्रधान स्वतंत्र सिंह यादव, वर्तमान प्रधान लखनलाल, वीरू प्रधान, लवलीन बाबा और अनिल यादव के सहयोग से किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष एसके नागेंद्र पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे। संवाद
