{“_id”:”6b06a5804c1276a32c084f81″,”slug”:”violent-collision-between-a-bus-and-a-scorpio-one-dead-a-dozen-injured-2026-11-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रयागराज : बस और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, एक की मौत; एक दर्जन घायल”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के सामने वाराणसी हाईवे पर हादसे के बाद पलटी बस।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विस्तार
हंडिया थाना क्षेत्र के भेसकी पेट्रोल पंप के पास बुधवार को दोपहर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। वाराणसी से प्रयागराज जा रही बस और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पलटकर सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची। हादसे में बस सवार एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस और स्कॉर्पियो दोनों वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही थीं। भेसकी पेट्रोल पंप के पास बस चालक स्कॉर्पियो को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और स्कॉर्पियो से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही स्कॉर्पियो पलटते हुए सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए।
