{“_id”:”6b0741959703eb991105b175″,”slug”:”bike-stolen-while-parked-at-the-weekly-market-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-190983-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shahjahanpur News: साप्ताहिक बाजार में खड़ी बाइक चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:44 AM IST

सेहरामऊ दक्षिणी। हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के गांव निवासी अभिषेक कुमार की बाइक भरगवां गांव में साप्ताहिक बाजार के बाहर से चोरी हो गई। वह चार नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे नहर रोड किनारे टीवीएस बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने बाजार गए थे। लौटने पर बाइक गायब मिली। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद
