- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 12 October 2026| Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव
उत्तर प्रदेश1 महीने पहले
- कॉपी लिंक

यूपी सरकार ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1000 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब उन्हें हर महीने 3500 रुपए मानदेय मिलेगा। पहले यह राशि 2500 रुपए प्रतिमाह थी। गृह विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 8 मार्च 2019 को जारी शासनादेश के तहत ग्राम प्रहरियों को हर महीने 2500 रुपए मानदेय दिया जा रहा था। अब इसे बढ़ाकर 3500 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। ग्राम प्रहरी गांवों में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करते हैं।
प्रतापगढ़ में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत, 3 लोग घायल

प्रतापगढ़ में गैस रिसाव के बाद हुए ब्लास्ट में आंगनवाड़ी कायकर्ता की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। प्रधान के घर नौ दिवसीय भागवत कथा चल रही है। सोमवार दोपहर 3 बजे कथा शुरू हुई थी। पूजा के दौरान प्रसाद बनाने के लिए दो मंजिला मकान के निचले तल पर कॉमर्शियल सिलेंडर से चूल्हा लगाया गया था।
इसी दौरान चूल्हे की पाइप निकलने से गैस का रिसाव होने लगा। गैस चार कमरों में भर गई। इसके बाद अचानक आग लगने से तेज धमाका हुआ। धमाके के दबाव से लोहे का दरवाजा टूटकर पास बैठी महिला पर गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में तीन लोग झुलस गए। मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बाघराय थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
बदायूं में स्कूल बस ने बाइक सवार 4 दोस्तों को रौंदा, तीन की मौत; दवा लेने जाते समय हादसा

बदायूं में स्कूल बस ने 4 दोस्तों को रौंदा दिया। जिसमें चचेरे भाई समेत 3 दोस्तों की मौत हो गई। सोमवार दोपहर स्कूल बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने गई थी। इसी दौरान चार दोस्त दवा लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में बस ने चारों को रौंद दिया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिसमें डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक दोस्त घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
UPSSSC ने जारी किया एग्जाम सिटी स्लिप, 60 जिलों में 25 अक्टूबर से होगी PET परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना जारी कर दी है। आयोग ने सोमवार को जारी आधिकारिक नोटिस में बताया कि परीक्षा राज्य के 60 जनपदों में आयोजित होगी।
PET-2026 की लिखित परीक्षा तीन दिनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियां 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 निर्धारित की गई हैं। आयोग के अनुसार, यह परीक्षा तीनों दिन दो-दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समय सारिणी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
रामपुर में कुट्टू का आटा खाने से 25 लोग बीमार, रात में पूड़ी-पराठा खाया था, जिला अस्पताल में भर्ती

रामपुर में कुट्टू का आटा खाने से 25 लोग बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल, आयुष्मान और डायरिया वार्ड में इलाज किया जा रहा है। बीमार हुए लोगों ने बताया कि रविवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने आटे की पकौड़ी, पराठा और पूरी खाई थी। इसके कुछ घंटे बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
सोमवार सुबह से लेकर 8 बजे तक अलग-अलग परिवारों से कुल 25 मरीज पेट दर्द और अन्य शिकायतें लेकर अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम भी एक्टिव हो गई है। टीम उन दुकानदारों का पता लगा रही है, जहां से बीमार लोगों ने आटा खरीदा था। पढ़ें पूरी खबर..
मेरठ में ट्रक ने 4 को रौंदा, क्लर्क समेत 3 की मौत; तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे
मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे 4 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में इंटर कॉलजे के क्लर्क समते 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चौथा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया।
पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा रात 10:30 बजे सरधना थाना क्षेत्र में दबथुआ गांव के पास हुआ। पढ़िए पूरी खबर…
कोलकाता जाने निकले ट्रक चालक का पत्थरों पर मिला शव: सिर पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर रविवार देर रात 55 साल के ट्रक चालक विजय सिंह का शव मिला। केएमडी अस्पताल के पास बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के बाहर पत्थरों पर उनका शव पड़ा था। सिर में गहरी चोट थी और शरीर खून से लथपथ था। पुलिस के मुताबिक, घर से माल लेकर कोलकाता जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने ट्रक के परिचालक शेरा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
आजमगढ़ में ठगी करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार: सरकारी योजनाओं का झांसा देकर जाल में फंसाता था, 9 केस दर्ज

आजमगढ़ में सरकारी योजनाओं और आवास दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। पुलिस की जवाबी फायरिंग में साहब राम (43) के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के पास से तमंचा, कारतूस, सोने के आभूषण, 1,350 रुपए और मोबाइल बरामद हुआ है। उसके खिलाफ आजमगढ़ और गाजीपुर में ठगी समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसकी बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पढ़िए पूरी खबर…
गोंडा में प्रिंसिपल से डिजिटल अरेस्ट कर 21.30 लाख ठगे:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाया, RBI के फर्जी खाते में जमा कराए 21.30 लाख रुपए

गोंडा के मालवीय नगर की रहने वाली निजी स्कूल की प्रिंसिपल वीना श्रीवास्तव (40) को साइबर ठगों ने जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल की। मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक खाते से जुड़ी कथित गड़बड़ी का आरोप लगाकर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की धमकी दी। डर के माहौल में महिला से अलग-अलग बैंक खातों से आरटीजीएस के जरिए 21 लाख 30 हजार 600 रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। पढ़ें पूरी खबर
वाराणसी-पश्चिम बंगाल ने जीती दिव्यांग T20 सेवा संकल्प ट्रॉफी: यूपी को 8 विकेट से हराया, ओमवीर को मैन ऑफ द सीरीज

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में रविवार को दिव्यांग टी-20 सेवा संकल्प ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पश्चिम बंगाल की टीम ने उत्तर प्रदेश को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रधानमंत्री के 25 साल के राजनीतिक करियर के अवसर पर सेवा संकल्प माह के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनसुख मांडविया ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में पश्चिम बंगाल ने 11.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पश्चिम बंगाल के महेश साव को मैन ऑफ द मैच और यूपी के ओमवीर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। पढ़िए पूरी खबर…
मेरठ में बीड़ी जलाने पर भिड़े अरुणाचल-सिक्किम के छात्र: एक-दूसरे पर बीयर की बोतलें फेंकीं, ईंट-पत्थर चलाए; 6 लोग घायल

मेरठ में शनिवार देर रात छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। विवाद बीड़ी जलाने को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में शराब और बीयर की बोतलें फेंकी गईं। ईंट-पत्थर भी चले। झगड़े में अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिमी यूपी के छात्र शामिल थे।
घटना में दोनों पक्षों के 6 से अधिक छात्र घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल के लिए भेजा गया। अरुणाचल प्रदेश के रिटायर्ड डीजीपी रोविन हिब्रू की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परतापुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार छात्रों को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना परतापुर थाना क्षेत्र के सुशांत सिटी की है। पढ़िए पूरी खबर…


