जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुंवरदा गांव में पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर एक महिला की पिटाई की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कान की बाली नोच ली और बकरियों को भी पीटा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार रात 8 बजे पांच लोगों के खिलाफ केस दर्

.

पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर की मारपीट

गांव की सोनी देवी ने कोर्ट में दिए आवेदन में बताया कि 7 अक्टूबर को वह घर के सामने खेत में बकरी के चारे के लिए घास काट रही थीं। इसी दौरान उनके पट्टीदार विजय प्रकाश, उसकी पत्नी शीला देवी, बेटे अजीत और सुजीत और बेटी रिंकी ने गाली-गलौज की।

आरोप है कि पांचों ने खेत में लगाए गए दरवाजे के पास आम और जामुन के पेड़ उखाड़ने शुरू कर दिए। सोनी देवी ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद घर में घुसकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की गई। उन्हें चोटें आईं और फ्रैक्चर हुआ। उनकी कान की बाली भी नोच ली गई।

घायल बकरे की बाद में हुई मौत

मारपीट में एक बकरा घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। सोनी देवी के मुताबिक, उन्होंने घटना के बाद लाइन बाजार थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने डीएम और एसपी को आवेदन दिया।

डीएम के आदेश पर जिला अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण हुआ। उसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। कोर्ट ने 4 नवंबर को कार्रवाई का आदेश दिया था।

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

लाइन बाजार थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर विजय प्रकाश, शीला देवी, अजीत, सुजीत और रिंकी देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें