प्रतापगढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ हुआ। जिला जज राजीव कमल पांडेय ने रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया। इसके बाद दीप जलाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इस मौके पर सिविल जज (एसडी) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी समेत सभी न्य

.

कार्यक्रम के दौरान लोगों को लोक अदालत के फायदे बताए गए। उन्हें जानकारी दी गई कि यहां अलग-अलग मामलों का सरल, जल्दी और कम खर्च में निपटारा होता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में दुर्घटना दावा, वैवाहिक विवाद, भरण-पोषण, ई-चालान, बिजली, पानी और टैक्स जैसे कई तरह के मामले आपसी सहमति से निपटाए जाते हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा मामलों को लोक अदालत के जरिए सुलझाएं।

तस्वीरें देखिए –

यह साल 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत है। राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी अंकिता दुबे ने बताया कि इस बार प्रतापगढ़ में करीब डेढ़ लाख मामलों को निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत से लोगों को कम खर्च और कम समय में अपने विवादों का हल मिल जाता है।

लोक अदालत परिसर में कई विभागों और संस्थाओं ने स्टॉल भी लगाए। इस दौरान कैदियों ने आंवले की मिठाई बनाई थी, जो स्टॉल पर लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



Source link