प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के मेदनी का पुरवा में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

.

रविवार को मृतका के मायके वालों ने पति पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सांगीपुर क्षेत्र के पूरे सुदामा देऊम गांव की रहने वाली रेशमा (35) की शादी करीब 15 साल पहले मेदनी का पुरवा निवासी राम सिंह से हुई थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे ससुराल में उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। ससुराल वालों ने घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी।

मृतका की माँ का पति पर आरोप

मृतका की मां मझिला देवी ने आरोप लगाया कि राम सिंह नशे की लत में था और अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि रेशमा ने कई बार परेशान किए जाने की बात कही थी।

मां के अनुसार, 18 सितंबर को बेटी का फोन आया था। उसने मायके आने की इच्छा जताई थी और अपनी जान को खतरा भी बताया था। रात होने के कारण परिजन उसे लेने नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद शनिवार को उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली।

पुलिस से कार्यवाही की मांग

मायके पक्ष ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पति से पूछताछ कर रही है।

सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि-

QuoteImage

विवाहिता की मां की ओर से शिकायत मिली है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage



Source link

अभी अभी की खबरें