{“_id”:”6afda6e3373237e1af0eef84″,”slug”:”dhirendra-shastri-performed-a-havan-with-500-pakistani-hindus-raja-bhaiya-was-also-present-2026-11-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रतापगढ़ : 500 पाकिस्तानी हिंदुओं के साथ धीरेंद्र शास्त्री ने किया हवन, राजा भैया भी रहे मौजूद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को देश का प्रखर हिंदू नेता बताया है। उन्होंने कहा कि राजा भैया राजनीति के क्षेत्र में नई क्रांति हैं। यदि राजसत्ता से जुड़ा कोई व्यक्तित्व सेवा के माध्यम से देश के लिए आगे आ सकता है तो वह राजा भैया हैं। उन्होंने कहा कि सेवा और सरोकार को राजपीठ के साथ जोड़ने का काम राजा भैया कर रहे हैं।
कुंडा के बेंती कोठी में बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राजा भैया जैसे व्यक्ति हर जिले में हों तो कोई रामकथा को रोक नहीं पाएगा। उन्होंने सनातन परंपरा को जोड़ने वाली परंपरा बताते हुए कहा कि एक हिंदू परंपरा ही ऐसी है, जिससे संविधान सुरक्षित रह सकता है। यदि दूसरे मजहब और विदेशी ताकतें बढ़ेंगी तो सनातन और संविधान दोनों खतरे में होंगे।
पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों ने किया हवन-पूजन
रामकथा के दूसरे दिन आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अयोध्या के महंत राजू दास के साथ सुबह करीब सात बजे हौदेश्वरनाथ धाम पहुंचकर गंगा स्नान किया। इसके बाद आरती-पूजन कर सीधे बेंती कोठी पहुंचे। यहां मौजूद करीब 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ और हवन-पूजन किया गया। शरणार्थियों ने राम नाम का संकीर्तन भी किया। आचार्य शास्त्री ने कहा कि पाकिस्तानी हिंदुओं ने अपने पूर्वजों की स्मृति में हवन किया। इस अनुष्ठान में उन्होंने और राजा भैया ने भी सहभागिता की।

