प्रयागराज. आगामी प्रयागराज माघ मेला के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. यहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे 72 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. ये ट्रेनें प्रयागराज के अलग-अलग स्टेशनों से चलेंगे. माघ मेला जनवरी 2027 से शुरू होगा. 6 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा. माघ मेला में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था पूरे दो महीने तक लागू रहेगी. अगर जरूरत पड़ी तो स्पेशल ट्रेनों की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है.

प्रयागराज माघ मेला 52 दिन चलेगा, रेलवे 72 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा…

मेला स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज के 9 स्टेशनों से चलेंगी. ये स्टेशन हैं : प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, छिवकी, रामबाग, झूंसी, प्रयागराज संगम, प्रयाग और फाफामऊ. प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन से संगम क्षेत्र और प्रयागराज जंक्शन पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ेगा. इतना ही नहीं, माघ मेला में स्नान करने आने वाले लोगों के लिए श्रद्धालुओं को रिंग रेल की भी सुविधा मिलेगी. यानी एक ट्रेन आसपास के स्टेशनों से घूमते हुए वापस उसी स्टेशन पर आ जाएगी. संगम में स्नान के बाद ज्यादातर श्रद्धालु अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जाते हैं. ऐसे में इन धार्मिक स्थलों के लिए स्पेशल ट्रेनें मिलेंगी.

माघ मेले में देशभर से श्रद्धालुओं, साधु-संतों और धार्मिक संस्थाओं के पहुंचने की संभावना है. मेला करीब 925 हेक्टेयर में बसेगा. मेले को 8 सेक्टरों में बांटा जाएगा. सुरक्षित स्नान के लिए 3.60 किलोमीटर से ज्यादा लंबे घाट तैयार किए जा रहे हैं. गंगा और यमुना पर नौ पांटून पुल बनाए जाएंगे. 1.30 लाख से ज्यादा वाहनों की पार्किंग तैयार की जा रही है.

मेला क्षेत्र में 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे

मेले में सुरक्षा का कड़ा पहरा होगा. मेला क्षेत्र में 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. पुलिस विभाग की तैयारियां जमीन पर उतरने लगी हैं. पुलिस लाइन की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जा चुका है. अब पुलिस लाइन में जवानों की बैरक बनाने का काम किया जा रहा है. प्रयागराज की 10 प्रमुख सड़कों और 30 चौराहों के सुंदरीकरण और लाइटिंग पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. मेले में श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी.

विज्ञापन

21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

माघ मेले में 21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में व्यवस्थाओं को और विस्तार दिया जा रहा है. 19 पुलिस थाने, 50 चौकियां और 22 फायर स्टेशन बनाए जाने हैं. 20 से ज्यादा फायर वॉच टॉवर होंगे. महिलाओं की सुरक्षा के लिए 16 से ज्यादा महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी. मेले की सुक्षा में 5 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे. ड्रोन कैमरों के जरिये भी निगरानी होगी. 42 से ज्यादा पार्किंग क्षेत्र बनाए जाएंगे.



Source link

अभी अभी की खबरें