प्रयागराज के महेवा कला में 111 साल पुरानी रामलीला की परंपरा पर रास्ते के अतिक्रमण का विवाद भारी पड़ गया। विजय दशमी के दिन राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की भूमिका निभाने वाले कलाकार धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक चले गतिरोध के कारण गांव में विजय जुलूस नहीं निकल सका। पुलिस के हस्तक्षेप और रास्ते से अतिक्रमण हटवाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। रात में दशहरा मैदान में रावण दहन किया गया।

मांडा के महेवा में अतिक्रमण के खिलाफ धरने पर बैठे राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
