Chhattisgarh Woman Found Dead in Vrindavan Guest House Suicide Note Alleges Betrayal by Man

युवती सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी युवक द्वारा छल किए जाने पर छत्तीसगढ़ की युवती ने केशवधाम क्षेत्र स्थित राधा निकुंज गेस्ट हाउस के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसके शव के पास से एक पांच लाइन का सुसाइड नोट मिला है। पिता का फोन कॉल न उठाने पर गेस्ट हाउस संचालक ने कमरे में जाकर देखा तो युवती का शव लटका मिला। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।




 



Source link