{“_id”:”6af3f48889341c66f2065503″,”slug”:”fatehpur-unidentified-body-found-in-roadside-drain-on-state-highway-signs-of-injury-observed-on-head-and-back-2026-11-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहपुर: स्टेट हाईवे किनारे नाली में मिला अज्ञात शव, सिर और पीठ पर चोट के मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में हरदासपुर गांव के पास बुधवार सुबह स्टेट हाईवे किनारे नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर और पीठ पर चोट के निशान हैं। उसने काले रंग का लोअर और महरून रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस आसपास के गांवों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

