Farrukhabad Devotees flock to banks of Ganges on Kartik Purnima bathing and acts of charity begin at dawn

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
– फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को तड़के तीन बजे से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। पांचाल घाट पर सुबह से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासन के अनुमान के अनुसार यहां 1 से 1.25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई, पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। घाट पर सुरक्षा के लिए गंगा में बैरिकेडिंग की गई है।



पुलिस, गोताखोर और स्वास्थ्य टीम तैनात रही। शृंगीरामपुर घाट पर भी भोर से स्नान शुरू हुआ। यहां 40 से 45 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। एटा, मैनपुरी, कन्नौज और आसपास के जिलों से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली और वाहनों से पहुंचे। महिलाओं ने दीपदान किया और शाम को देव दीपावली मनाई जाएगी।  शमसाबाद क्षेत्र के ढाई घाट पर भी कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान 24 नवंबर को हुआ।



Source link