फिरोजाबादः सालों तक बच्चों को लेकर इधर-उधर भटकने के बाद एक महिला को जब अपना घर मिला तो खुशी का ठिकाना न रहा. महिला कभी सर्दी, गर्मी और बरसात में दूसरों के घरों में आशियाना ढूंढती थी. बच्चे भी बड़े हो रहे थे, लेकिन अपना घर एक सपना जैसा लगता था. घर में अधिक कमाई करने वाला भी कोई नहीं था, पति भी मजदूरी करके घर के खर्चे ही चला पाते थे. फिर महिला ने भी चूड़ियों का काम करना शुरु किया. धीरे धीरे सालों बीत गए. इसके बाद महिला को किसी ने आवास योजना के बारे मे बताया. जिसमें महिला ने आवेदन किया और उसे लाभ मिला. इस योजना की मदद से महिला ने अपना पक्का घर बनाने का सपना पूरा कर लिया. वहीं मकान बनते ही बच्चों की शादी हो गई और आराम से अपनी जिंदगी गुजार रही हैं.
20 साल तक बच्चों को लेकर भटकती रही महिला, आवास योजना से मिल गया अपना आशियाना
फिरोजाबाद के शांति नगर में रहने वाली महिला सावित्री देवी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए अपनी कहानी बताई. महिला ने कहा कि वह बहुत गरीबी से जीवन यापन कर रही थी. उसके पास अपना घर नहीं था. किराए पर रहकर जिंदगी गुजार रही थी.साथ में छोटे-छोटे बच्चे भी थे. इधर उधर रहकर बच्चों को पाल रही थी. कभी गर्मी में परेशानी, कभी बरसात में रातभर जागना और सर्दियों में ठंड से ठिठुर कर रात गुजार रही थी. फिर महिला ने सोचा कि उसे खुद का पक्का मकान मिल जाए तो जिंदगी सुधर जाएगी. बच्चे भी बड़े हो रहे थे. महिला के पति दिमाग से बीमार थे कुछ काम नही करते थे इसलिए महिला ने चूड़ी लगाने का काम शुरु किया. इससे कुछ इनकम होना शुरु हुई. इसके साथ ही बच्चे बड़े हुए तो उन्होने भी कुछ सहारा देना शुरु कर दिया.
इसके बाद धीरे-धीरे पैसा जमा करना शुरु किया और आसफाबाद इलाके में एक छोटा सा प्लॉट खरीद लिया. इसके बाद महिला को किसी ने पीएम आवास योजना के बारे में बताया. जिससे महिला को अपने सपनों को पूरा करने की एक उम्मीद मिल गई. महिला ने तुरंत आवेदन कर दिया और उसे इसका लाभ मिला. महिला ने 20 साल भटकने के बाद अपना पक्का घर बना लिया और इसमें बच्चों की शादी भी कर ली.
विज्ञापन
तीन किस्तों में मिला पैसा, ढाई लाख रुपए की मदद से सपना हुआ पूरा
महिला ने बताया कि उनके पास 6 बच्चे हैं,घर के खर्चे भी बहुत थे. इतना पैसा नहीं थी कि एक साथ पक्का मकान बना लें. लेकिन पीएम आवास योजना में आवेदन किया तो महिला को पहली किश्त के रुप में 50 हजार रु मिले. इसके बाद महिला को कुछ महीने में डेढ लाख की किश्त भी मिल गई. इससे महिला ने घर को बनाना शुरु कर दिया. जब मकान पर लेंटर बड़ गया इसके बाद उसे 50 हजार रुपए एक और किश्त मिल गई. इसके बाद महिला ने कुछ अपने पैसे लगाकर एक अच्छा और पक्का मकान बना लिया. वहीं महिला ने बताया कि पहले उनकी जिंदगी परेशानियों से गुजर रही थी लेकिन दो पहले उन्होने पक्का घर बना लिया और बच्चों की शादी कर ली. आवास योजना से मदद मिलने के बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई.
