{“_id”:”6b03cc618225642c7402854b”,”slug”:”tempo-bus-crash-in-sikandrarao-2026-11-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”टेंपो-बस हादसा: शादी वाले घर में मची चीख-पुकार, मौसी की गोद ने बचाई रुबी की जान, पिता के बाद मां का उठा साया”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

हादसे के बाद लगी भीड़, मौसी की गोद में बिलखती मृतक रिहाना की बेटी रूबी
– फोटो : संवाद
विस्तार
सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद में रविवार को हाजी बारिश के यहां शादी की खुशियों का माहौल था। महिलाएं गीत गा रही थीं और नाश्ता चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही रिश्तेदारों से भरे टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
रिश्तेदारी में अन्य जगह से आईं महिलाएं आपस में रोते हुए इस बात की चर्चा करने लगी। हादसे के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। हाजी बारिश की पत्नी चमन हजजन ने बताया कि उनके रिश्तेदार बरला और खैर इलाके के रहने वाले हैं। वे शादी में भाग लेने आ रहे थे। अलीगढ़ से उन्होंने मोबाइल पर सूचना दी थी कि हम लोग दो टेंपो में सवार होकर शादी में पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वह हमारे नजदीकी रिश्तेदार थे और हम उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही हमें हादसे की खबर मिली, हमारे होश उड़ गए। कभी यह खबर मिल रही थी कि दोनों टेंपो हादसे का शिकार हुए हैं तो कभी यह बताया जा रहा था कि एक टेंपो हादसे का शिकार हुआ है। जो घर कुछ देर पहले शादी की खुशियों से चहक रहा था, वहां अब मातमी सन्नाटा पसरा था।
