बुलंदशहर के तत्तारपुर गांव में बच्चों की कहासुनी के बाद दो पड़ोसी पक्ष आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में दो लोग घायल हो गए। एक घायल के हाथ में फ्रैक्चर आया है, जबकि दूसरे युवक की नाक की हड्डी टूट गई है।

.

रविवार को यह विवाद बच्चों के बीच शुरू हुआ था, जो बाद में बड़ों तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नगर कोतवाली के कोतवाल सुजीत उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में पहले ही एक मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें