
आगरा के शाहगंज स्थित शिवाजी नगर कालोनी में चौकीदार की सतर्कता से टली बड़ी वारदात। कालोनी में रात ढाई बजे आए थे चार हथियारबंद बदमाश। भगत हलवाई की दुकान के बाहर सोते चौकीदार को देख कर ठिठके बदमाश। चौकीदार के जागने का शक होने पर उसे डंडा मारा। जागने पर चौकीदार को किया घायल। घटना को वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा है प्रसारित।। घायल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
