चंद्रदर्शन के अनुसार शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। इसके अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके कारण पुराने लखनऊ में शनिवार सुबह छह बजे से नमाज की समाप्ति तक ट्रैफिक परिवर्तित किया गया है। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस शव वाहन, एंबुलेंस आदि को निकलवाएगी।

– सीतापुर रोड की तरफ से डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग तिराहे की तरफ कोई भी यातायात पक्के पुल की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नंबर आठ निरालानगर से आईटी की ओर से जा सकेगा।

– पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से सामान्य यातायात पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेगा। यह पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पक्कापुल होकर जा सकेगा। – हरदोई रोड, बालागंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहे से दाएं चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जा सकेगा। – कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होकर बड़ा इमामबाड़ा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्राॅस (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क, नया पुल होकर अपने जाएगा।

– नीबू पार्क चौराहा की तरफ से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जा सकेगा।

– नींबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नहीं जा सकेगा। यह चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चौराहा होकर जा सकेगा।

– चौक चौराहे की तरफ से नींबू पार्क चौराहे की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्राॅस चौराहा होकर जाएगा।- मेडिकल क्राॅस चौराहे की तरफ से फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स काॅलेज होकर नींबू पार्क चौराहे की ओर से यातायात नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल काॅलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएगा।

– शाहमीना तिराहे से पक्कापुल टीले वाली मस्जिद की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल काॅलेज, डालीगंज पुल, आईटी होकर जाएगा।

– डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर, मोटर साइकिल पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। ये आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया होकर जाएंगे।

– मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में शामिल होने वालों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे।- बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज, हैदरगंज से ईदगाह की तरफ, नाका से ऐशबाग की ओर, यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ, यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अलावा कोई और नहीं जा सकेगा।

– पीली कालोनी के अंदर से ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *