Young man murdered throat slashed with an axe budaun

चारपाई पर मिली युवक की लाश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के गांव बची झझरउ में शुक्रवार रात शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पिता नरेश ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर इकलौते बेटे राम अवतार की हत्या कर दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी को पुलिस ने गांव के बाहर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी को शनिवार दोपहर न्यायालय के सामने पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शराब पीकर बेटा उसे और परिवार को कई बार पीट चुका था। उसी खुन्नस में शराब के नशे में कहासुनी पर बेटे की जान ले ली।


राम अवतार की पत्नी मंजू ने बताया कि उसके ससुर नरेश कुमार परिवार के साथ करीब 15 साल पहले बदायूं शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नरऊ रोड के पास किराए पर रहने आए थे। उसके पति राम अवतार ई-रिक्शा चलाते थे, जबकि उसके आरोपी ससुर नरेश शहर में सब्जी बेचने का ठेला लगाता था। उसके पति राम अवतार ने किस्तों पर ई-रिक्शा लिया था। वह और उसकी सास उर्मिला घरों में जाकर झाड़ू-पोछा का काम करती हैं। 

मंजू ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह पति से गांव से गेंहू लाने की बात कहकर काम करने के लिए चली गई थी। इसके बाद उसके पति गांव चले गए थे। ससुर नरेश सब्जी का ठेला लगाने के लिए सब्जी मंडी गए थे। उनके गांव पहुंचने की जानकारी नहीं थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें