संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar

Updated Tue, 01 Sep 2026 12:08 PM IST

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे। तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 


Two friends killed after being hit by a vehicle in Budaun

सौरफ और वीरेश के फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हादसा हो गया। कादरचौक-बदायूं मार्ग पर देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 


कादरचौक निवासी युवक सौरभ जौहरी उर्फ चीता (21 वर्ष) व वीरेश उर्फ विपिन (20 वर्ष) दोनों दोस्त थे। सौरभ के चाचा ने बताया कि दोनों ने सोमवार रात कस्बे के ढाबे पर खाने के लिए मुर्गा बनवाया था। ढाबा संचालक ने उनके देर से पहुंचने पर मुर्गा को दूसरे को बेच दिया। इसके को लेकर दोनों ने ढाबा संचालक से झगड़ा किया था। इस पर वहां पुलिस भी पहुंची थी। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में भारी बारिश: पेड़ गिरने से किसान की मौत, सड़कें डूबी, स्कूलों में भरा पानी, जिले में बाढ़ का खतरा

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *