संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar

Updated Wed, 29 Jul 2026 11:24 AM IST

बदायूं के बिनावर क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद टप्पेबाजी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। एक सिपाही भी घायल हुआ है। इन आरोपियों ने नौ जुलाई को एक किसान से टप्पेबाजी की थी। 


Two accused of confidence trick arrested in Police encounter in Budaun

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
– फोटो : पुलिस विभाग



विस्तार

बदायूं जिले में बिनावर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव घटपुरी के निकट हुई। इसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस और छह हजार रुपये बरामद किए हैं। 


पुलिस के मुताबिक ये आरोपी नौ जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक बिनावर शाखा के पास एक किसान से 20 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के बाद दोनों को दबोच लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *