{“_id”:”6b0674ce97cc4a3de201571b”,”slug”:”kanhaiya-gulati-and-four-others-booked-for-fraud-in-bareilly-2026-11-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 70 लाख रुपये ठगे, कन्हैया गुलाटी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आरोपी कन्हैया गुलाटी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में रकम दोगुनी करने का लालच देकर करीब 70 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में कन्हैया गुलाटी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी के आदेश पर मंगलवार रात शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जिले में गुलाटी गैंग पर ठगी के कई मामले दर्ज हो चुके हैं।
थाना इज्जतनगर क्षेत्र के अवध धाम एक्सटेंशन मठ लक्ष्मीपुर निवासी सुरेंद्र वीर गंगवार ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि करीब दो वर्ष पहले उनकी मुलाकात दिल्ली एम्स में नेहा गंगवार से हुई थी। नेहा ने उनकी मुलाकात अन्य लोगों से कराई। इन लोगों ने खुद को कन्हैया गुलाटी की कैनविज कंपनी से जुड़ा बताते हुए रुपये दोगुने करने का भरोसा दिलाया और उन्हें निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें- बरेली में हादसा: चाचा की शादी में भतीजे की मौत, बरातघर के बाहर ई-रिक्शा ने कुचला; इकलौता पुत्र था दक्ष
पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने अपने परिचित भूपेंद्र कुमार के माध्यम से रुपये ट्रांसफर कराए। भूपेंद्र के खाते में रकम भेजने के बाद वह उसे नकद निकालकर देते थे। इस तरह करीब 70 लाख रुपये आरोपियों तक पहुंचाए गए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपियों ने कुछ समय तक मुनाफे का भरोसा दिया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी न तो रकम वापस की और न ही उनका कोई पता चल रहा है।
