सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात 5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इनमें से चार सीटों पर सपा ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी और अपने चारों सिटिंग मुस्लिम विधायकों पर दोबारा दांव लगाया है। एक सीट बुंदेलखंड

.

इस बीच अखिलेश ने सहारनपुर की 2 ऐसी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिन पर कांग्रेस ने दावा किया था।

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस लिस्ट पर आपत्ति जताते हुए साफ कहा है कि अब कांग्रेस सहारनपुर की सभी सात विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर लगातार सोमवार और मंगलवार को बैठक हुई। लेकिन सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हो पाया है।

सपा के 5 उम्मीदवारों को जानिए…

अखिलेश ने लिखा- सीट नहीं, जीत जरूरी

अखिलेश ने उम्मीदवारों के ऐलान से पहले X पर लिखा कि बात सीट की नहीं, जीत की है। उन्होंने कहा- हमारा उद्देश्य है कि जब वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो, तो हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस या सपा के उम्मीदवारों के बजाय ‘INDIA गठबंधन’ के उम्मीदवारों पर चर्चा हो। सबसे अच्छा और सकारात्मक नतीजा यह होगा कि हम अपने उम्मीदवारों को ‘PDA उम्मीदवार’ के रूप में पेश करें।

इसी उम्मीद के साथ हम सभी सीटों की संख्या के बजाय जीत के समीकरण पर विचार करें, ताकि हमारी जीत हो, उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बने और फिर दिल्ली में भी हमारी सरकार आए। देश के भविष्य को आकार देने में हमारा योगदान इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सहारनपुर की 5 सीटें मांगी थीं

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सहारनपुर की 7 में से 5 विधानसभा सीटों पर अपने समर्थकों को चुनाव लड़ाने की मांग की थी। इनमें बेहट, सहारनपुर ग्रामीण, गंगोह, नकुड़ और रामपुर मनिहारन सीट शामिल थीं। इमरान पहले भी कह चुके हैं कि गठबंधन में इन 5 सीटों पर कोई समझौता नहीं होगा।

हालांकि, सपा ने सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच बेहट से उमर अली खान और सहारनपुर से आशु मलिक को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे इमरान मसूद की दावेदारी को झटका लगा है। वह सहारनपुर सीट से अपने करीबी सपा MLC शाहनवाज खान को चुनाव लड़ाना चाहते थे।

सूत्रों के मुताबिक, अब शाहनवाज खान को RLD के टिकट पर चुनाव लड़ाने की चर्चा है। इसको लेकर जयंत चौधरी से बातचीत शुरू होने की बात कही जा रही है।

सहारनपुर में सपा की इस घोषणा को कांग्रेस पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। अब दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे की अगली बातचीत में इन सीटों पर क्या फैसला होता है, इस पर नजर रहेगी।

सहारनपुर में गंगोह नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और इमरान मसूद के भतीजे नोमान मसूद ने कहा- सपा पहले तय कर ले कि भाजपा से लड़ना है या इमरान मसूद से।

सहारनपुर में गंगोह नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और इमरान मसूद के भतीजे नोमान मसूद ने कहा- सपा पहले तय कर ले कि भाजपा से लड़ना है या इमरान मसूद से।

अखिलेश ने ललितपुर में खेला लोधी दांव

अखिलेश ने सपा सांसद इकरा हसन के भाई नाहिद हसन को शामली की कैराना सीट से टिकट दिया है। मौजूदा समय में नाहिद यहां से विधायक हैं। अमरोहा विधानसभा सीट से विधायक महबूब अली को फिर उतारा है। अली 6 बार से इसी सीट से विधायक रहे हैं।

बुंदेलखंड की ललितपुर सीट से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाकर अखिलेश यादव ने गैर-यादव ओबीसी (लोधी वोटबैंक) और महिला भागीदारी का संदेश दिया है। इस सीट से भाजपा के रामरतन कुशवाहा विधायक हैं। वे 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार दो बार यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं।

सपा सांसद इकरा हसन के भाई नाहिद हसन पर करीब 16 मामले दर्ज हैं।

सपा सांसद इकरा हसन के भाई नाहिद हसन पर करीब 16 मामले दर्ज हैं।

सपा और कांग्रेस में क्यों बढ़ रहा टकराव?

सपा-कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर टकराव की 2 बड़ी वजहें हैं। पहली- कांग्रेस की 125 सीटों की डिमांड। दूसरी- सपा की 26 सीटें देने की पेशकश। डिमांड और पेशकश के बीच बड़ा फासला है।

दोनों दलों के पास चुनावी आंकड़ों को देखने का अलग-अलग नजरिया है। सपा 2022 के विधानसभा चुनाव को आधार बनाकर कांग्रेस की ताकत आंक रही है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उसकी स्थिति बदल चुकी है। अब उसे पुराने प्रदर्शन के आधार पर नहीं आंका जा सकता।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 26 सीटों के प्रस्ताव पर कहा, ‘हम किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं। कांग्रेस अब 2022 वाली पार्टी नहीं रह गई है।’

मंगलवार को दोनों दलों के नेताओं के बीच करीब तीन घंटे बैठक हुई। बैठक के बाद सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने बताया कि सभी 403 सीटों पर चर्चा हुई है। बातचीत आगे भी जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link