बलरामपुर में गन्ना समिति के उपाध्यक्ष और डायरेक्टर तेज बहादुर सिंह मंगलवार रात राप्ती नदी में गिर गए। वे सिसई घाट पर बाढ़ देखने गए थे, तभी संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।
.
रात करीब 10:30 बजे तेज बहादुर सिंह अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर मध्य पुल से नदी में नीचे देख रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नदी के तेज बहाव में जा गिरे।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रात भर एनडीआरएफ की टीम ने सिसई से गौरा तक नदी किनारे तलाशी अभियान चलाया।
बुधवार सुबह स्थानीय प्रशासन की मदद से फिर से खोज अभियान शुरू हुआ, लेकिन अभी तक तेज बहादुर सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है। उनके परिजन परेशान हैं।
