सरूरपुर। गांव रासना निवासी रामदत्त त्यागी ने मंदिर में लगातार हो रही चोरियों की एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार उनके मंदिर के दानपात्र के ताले चार बार तोड़े जा चुके हैं। चोरों ने बिजली के औजार से कुंडा काटकर दानपात्र से हजारों रुपये निकाल लिए। कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिर का घंटा भी चोरी हो गया था। पीड़ित ने बताया कि 18 अगस्त को एक आरोपी पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने दो मंदिरों और एक घर से सरिया चोरी करने की बात कबूली थी। आरोपी ने उनके मंदिर की चोरी में भी संलिप्तता स्वीकार की थी। पीड़ित ने 24 अगस्त को भी प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब दोबारा शिकायत देकर चोरी का खुलासा करने और घंटा बरामद करने की मांग की गई है।
