बहराइच शहर के चौक इलाके में स्टीलगंज तालाब के सौंदर्यीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ दोपहर करीब 3 बजे मौके पर पहुंची। टीम ने दुकानों के आगे सड़क और तालाब क
.
प्रशासन ने तालाब के आसपास के दुकानदारों और कारोबारियों को मंगलवार दोपहर तक खुद अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टीम ने दुकानों के आगे बनाए गए अस्थायी ढांचों और तालाब की ओर किए गए अन्य कब्जों को हटाया।
1.46 करोड़ से होगा तालाब का सौंदर्यीकरण
स्टीलगंज तालाब के सौंदर्यीकरण पर करीब 1.46 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। योजना के तहत तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित और विकसित किया जाएगा। इसके लिए तालाब के चारों ओर किए गए अतिक्रमण हटाना जरूरी बताया गया है।
पुलिस की मौजूदगी में हटाए कब्जे
नगर पालिका की ईओ प्रमिता सिंह ने बताया कि तालाब के सौंदर्यीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया है। अभियान के दौरान सड़क और तालाब की तरफ बढ़ाए गए अस्थायी कब्जों को हटाया गया।
