कोतवाली देहात/बरुकी। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर रोशनपुर प्रताप टी-पाइंट के पास बुधवार सुबह पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सचिन और मोहित की मौत हो गई। जबकि, हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज बिजनौर रेफर किया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी सचिन कुमार (31) पुत्र अशोक सैनी बाइक से अपने ममेरे भाई मोहित सैनी (32) पुत्र अजय पाल के साथ पुताई करने नगीना जा रहा था। वहीं, गांव हरगांव चांदन निवासी कलीम अंसारी पुत्र हनीफ स्कूटी से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह सुबह करीब नौ बजे तीनों रोशनपुर प्रताप टी-पाइंट पर पहुंचे तो हाईवे पार करते समय नजीबाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी।

हादसे में सचिन, मोहित, कलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को पीएचसी कोतवाली देहात पहुंचाया। जहां, चिकित्सक ने सचिन और मोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि, कलीम की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज बिजनौर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी। दो युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

n उपचार के दौरान सड़क हादसे में घायल गौरव की मौत : बरुकी में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की बुधवार सुबह मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव शादीपुर निवासी गौरव कुमार (20) पुत्र बबले सिंह रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से बरुकी से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाईवे पर रोशनपुर प्रताप पास सड़क दुर्घटना में मरने वाले युवक मोहित।

हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाईवे पर रोशनपुर प्रताप पास सड़क दुर्घटना में मरने वाले युवक मोहित।



Source link

अभी अभी की खबरें