शामली में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फर्जी हैंडल बनाकर पुलिस अधिकारी पर धनराशि मांगने और रकम नहीं देने पर परेशान करने के आरोप लगाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच में आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद गढ़ीपुख्ता

.

पुलिस के मुताबिक, पिछले महीने X पर थाना गढ़ीपुख्ता के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के संबंध में एक पोस्ट प्रसारित हुई थी। इसमें उन पर धनराशि मांगने और रकम नहीं देने पर परेशान करने के आरोप लगाए गए थे। पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए गढ़ीपुख्ता थाने में मुकदमा दर्ज किया।

दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

जांच के दौरान पोस्ट में शिकायतकर्ता के रूप में दर्शाए गए बिलाल निवासी गढ़ीपुख्ता से पूछताछ की गई। बिलाल ने पुलिस को बताया कि उसे इस पोस्ट के बारे में जानकारी नहीं है। उसके नाम और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी पोस्ट प्रसारित की गई है।

इसके बाद मामले की जांच गढ़ीपुख्ता पुलिस, क्षेत्राधिकारी थानाभवन शिव कुमार चौहान और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पोस्ट प्रसारित करने में शामिल लोगों की पहचान की गई। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

‘जन सेवा केंद्र’ नाम से बनाया फर्जी हैंडल

पुलिस को पिछले सप्ताह X पर ‘जन सेवा केंद्र’ नाम के एक फर्जी हैंडल से दोबारा भ्रामक पोस्ट प्रसारित किए जाने की जानकारी मिली। साइबर टीम ने पोस्ट के तकनीकी पहलुओं की जांच की। इसमें शाहरुख अली पुत्र वकील अहमद निवासी मोहल्ला हाफिज दोस्त, कस्बा व थाना थानाभवन की संलिप्तता सामने आई।।

पुलिस का आरोप है कि शाहरुख ने फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भ्रामक पोस्ट प्रसारित कीं। जांच में पुलिस अधिकारियों को बदनाम करने और ब्लैकमेल करने के प्रयास की बात सामने आई है। इसके बाद गढ़ीपुख्ता पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शाहरुख अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। एसपी बोले- तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि प्रकरण में सोशल मीडिया पोस्ट की तकनीकी जांच कराई गई थी। जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें