स्कूल से लापता छात्र-छात्रा के शव पेड़ से लटके मिले।
लखीमपुर खीरी में बुधवार दोपहर छात्र-छात्रा के शव पेड़ से लटके मिले। छात्रा के शव से ब्लीडिंग हो रही थी। दोनों मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे थे। छात्रा के भाई ने बहन से रेप का आरोप लगाया। उसने हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
.
लड़के लड़की के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शवों को पेड़ से उतारने का विरोध किया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

दोनों का शव बुधवार दोपहर पेड़ से लटका मिला।
एक ही गांव के रहने वाले थे छात्र-छात्रा
छात्र-छात्रा मैगलगंज के एक गांव के रहने वाले थे। वहीं के एक इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। मंगलवार देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने स्कूल से संपर्क किया। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला।
प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया- सीसीटीवी फुटेज में तो दोनों साथ दिखे थे। छुट्टी के बाद भी स्कूल से निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। बुधवार दोपहर दोनों के शव स्कूल ड्रेस में मिले।
भाई बोला- बहन और लड़के को हत्यारों ने तड़पाकर मारा
छात्रा के भाई ने बताया- साढ़े 3 बजे स्कूल की छुट्टी होती है। 4:00 बजे तक गांव की सारी लड़कियां पढ़कर आ जाती हैं। मम्मी ने बाकी लड़कियों से पूछा कि मेरी बेटी नहीं आई। इस पर लड़कियों ने जवाब दिया कि वो पीछे थी, थोड़ी देर में आ रही होगी।
मम्मी ने घर वालों को तलाशने के लिए भेजा। पुलिस को सूचना कल 5:00 बजे दी गई थी। एक लड़का भी लापता था, वो भी गांव का ही था। हत्यारों ने उसे और मेरी बहन को बहुत तड़पाकर मारा। इसके बार लटका दिया।

भाई बोला- दोनों को तड़पाकर बेरहमी से मार डाला।
लड़की का पिता एक साल से लापता है
लड़के ने पुलिस से कहा- सबसे पहले मेरे पापा का केस खुलवाया जाए। दरअसल, एक साल पहले लड़की का पिता लापता हो चुका है। तलाश में नाकाम रहने पर मैगलगंज थाने के कई पुलिसवालों पर कार्रवाई भी हो चुकी है।
करीब, पांच महीने पहले लड़की का भाई भी गायब हुआ था। उसे सीतापुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया था।
लव अफेयर के एंगल पर जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मैगलगंज थाना प्रभारी, मितौली के सीओ यदुवेंद्र यादव समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ यदुवेंद्र यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला लव अफेयर का लग रहा है। लेकिन पुलिस बाकी एंगल पर भी जांच कर रही है। मौत की वजह के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
एसएसपी डॉक्टर ख्याति गर्ग ने बताया-

लड़की के भाई के आरोप को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। परिवार वालों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा l

———————-
ये खबर भी पढ़ें…
फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत, 4 महीने पहले दरोगा की नौकरी छोड़ी थी, पत्नी सरकारी टीचर

फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक के कैशियर की मौत हो गई। बैंक में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां देर रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
