आगरा के बाह के जरार क्षेत्र में देर रात हथियारबंद बदमाश सराफा कारोबारी अमरीश गुप्ता के घर में घुस गए और विरोध करने पर उन्हें घायल कर दिया। बदमाश करीब 16 लाख रुपये के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए, पुलिस ने जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

 जरार में रविवार देर रात एक बजे सराफा कारोबारी अमरीश गुप्ता के घर में छत के रास्ते घुसे हथियार बंद बदमाशों ने 16 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान सराफा कारोबारी का तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बदमाश छत के रास्ते आए थे और दरबाजे के रास्ते निकल गये। उन्होंने तीन कमरे एवं दो अलमारी खंगलवाई।

एक बदमाश का चेहरा खुला था, चार नकाब ओढ़े थे। बदमाश सोने की दो अंगूठी, कालर, चूड़ी, जंजीर, चांदी का सामान अपने साथ ले गये। मौके पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने मुआयना किया। परिवार से घटना की जानकारी ली। कहा कि खुलासे के लिए टीमें लगा दी हैं। सीसीटीवी खंगाले हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *