संवाद सूत्र, स्योहारा (बिजनौर)। नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य 26 नवंबर से शुरू होगा। जिसके चलते अब 26 नवंबर से रेलवे फाटक को स्थाई रूप से बंदकर दिया जाएगा। इस संबंध में रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार फाटक से गुजरने वाले वाहनों से यातायात अब पूर्ण रूप से बंद रहेगा। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नजदीकी क्रासिंग अवध शुगर मिल के पास स्थित फाटक से होकर वाहन गुजारे जाएंगे।

रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम व यातायात का दबाव कम करने और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से यहां करीब 700 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसकी चौड़ाई 11 मीटर निर्धारित की गई है। ओवरब्रिज का निर्माण थाना स्योहारा से शुरू होकर नूरपुर रोड स्थित वर्धमान सिनेमा तक किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए विभाग ने सड़क के बीच से दोनों ओर 10-10 मीटर भूमि चिन्हित की है। रेलवे फाटक बंद होने के बाद वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।

यह भी पढ़ें- गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार सदस्य डूबे, एक को बचाया; तीन की तलाश जारी

दारानगर गंज मेला मार्ग पर बसों का संचालन बंद,यात्री रहे परेशान

चांदपुर: दारानगर गंज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले गंगा स्नान मेल को जाने वाले मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिए जाने से यात्रियों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। मेला जाने के लिए यात्रियों को डग्गामार निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, SP के आदेश पर मुकदमा दर्ज  

बिजनौर मार्ग स्थित विदुर की धरती दारानगर गंज में गंगा घाट पर सदियों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान मेले का आयोजन होता आ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए वहां पहुंचते हैं। गंगा स्नान मेले में बच्चों का मुंडन कराने तथा दीपदान करने के लिए भी हजारों की संख्या में यात्री मेले में जाते हैं । मेले में जाने के लिए चांदपुर बिजनौर मुख्य मार्ग है लेकिन इस मार्ग पर सोमवार की सुबह से ही बसों का संचालन बंद कर दिया गया।



Source link