बुलंदशहर में प्रशासनिक भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। सोमवार शाम 7 बजे सदर तहसील में तैनात लेखपाल रमेश का किसान से रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी (डीएम) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आ

.

मिली जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर की सदर तहसील में कार्यरत लेखपाल रमेश राजस्व से जुड़े एक काम के बदले स्थानीय किसान से रिश्वत ले रहा था। काम के बदले बार-बार पैसे मांगे जाने से परेशान किसान ने लेखपाल की इस करतूत उजागर करने की सोची।

किसान ने होशियारी दिखाते हुए एक जनसेवा केंद्र पर अपने मोबाइल कैमरे को इस तरह सेट किया कि लेन-देन की पूरी घटना उसमें रिकॉर्ड हो जाए। इसके बाद किसान ने लेखपाल को रिश्वत की रकम सौंपी और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

इस वायरल वीडियो में आरोपी लेखपाल रमेश किसान से बेझिझक रिश्वत के पैसे लेता हुआ साफ नजर आ रहा है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ, प्रशासन में हड़कंप मच गया और लोगों में गुस्सा फैल गया।

मामले की गंभीरता पर ध्यान देते हुए बुलंदशहर के जिलाधिकारी ने तुरंत आरोपी लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया।

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए एडीएम (प्रशासन) नीतीश कुमार ने बताया कि रिश्वत का वीडियो सामने आते ही आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शासन में ऐसे भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link