बुलंदशहर में तंत्र-मंत्र के शक में 3 साल की बच्ची को मार डाला… किराए के कमरे में मिला शव, पड़ोसी महिला हिरासत में

21 नवंबर को लापता हुई थी बच्ची.

Black Magic Girl Murder: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के अवन्ती नगर भूड़ मोहल्ले में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के चलते हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है. 21 नवंबर की दोपहर से लापता चल रही बच्ची का शव उसके घर से महज 40 मीटर दूर एक मकान के किराए के कमरे से बरामद हुआ है. घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को तंत्र क्रिया के चलते मुंह दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है. पुलिस ने उस कमरे में किराए पर रहने वाली पड़ोसी महिला सोनाली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, बच्ची का शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया.

जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर की दोपहर को तीन वर्षीय बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो पता चला कि बच्ची कहीं ज्यादा दूर जाती नहीं दिख रही है. इसके बाद पुलिस का शक आसपास के मकानों पर टिक गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया. तलाशी के दौरान बच्ची का शव रोहताश राजपूत के मकान में किराए पर रह रही महिला सोनाली के कमरे से बरामद हुआ.

तंत्र क्रिया में मुंह दबाकर हत्या की आशंका, भारी पुलिस बल तैनात

बच्ची का शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गुस्साए स्थानीय लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

ये भी पढ़ें: कलयुगी औलाद की करतूत बेटे ने पत्नी संग मिलकर बुजुर्ग मां को पीटा, खाना तक नहीं दिया, फिर घर से निकाला

SSP दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए तंत्र क्रिया के चलते मुंह दबाकर बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका प्रतीत हो रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हिरासत में ली गई महिला सोनाली से गहन पूछताछ की जा रही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में कई थानों की फोर्स और आधा दर्जन सीओ (CO) तैनात किए गए हैं.

(बुलंदशहर से सुमित शर्मा की रिपोर्ट)

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की रहने वाली हैं. स्कूल-कॉलेज धर्मशाला से करने के बाद शिमला में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से MMC की पढ़ाई की. मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. चंडीगढ़, हैदराबाद में नौकरी करने के बाद फिलहाल दिल्ली में जॉब कर रही हैं.

प्रिंट, टेलीविजन के बाद 2017 से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रही हैं. इससे पहले आजतक, न्यूज18, द ट्रिब्यून, ईटीवी भारत और इंडिया न्यूज सहित कुछ अन्य मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. क्राइम, इतिहास और साइंस एक्सपेरिमेंट्स की खबरों में खास रूचि है.

फिलहाल टीवी9 डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम संभाल रही हैं. नौकरी के अलावा खेल-कूद और घूमने फिरने में भी काफी दिलचस्पी है. नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल चुकी हैं. साथ ही खो-खो खेल में भी स्टेट लेवल तक खेल चुकी हैं.

इसके अलावा एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट प्राप्त है. गाना सुनना तो पसंद है ही. लेकिन सिंगिंग का भी शौक रखती हैं. स्कूल और कॉलेज लेवल पर सिंगिंग में भी काफी पुरस्कार मिल चुके हैं.

Read More



Source link