मऊरानीपुर। 158वें मेला जलविहार में शुक्रवार की रात अखिल भारतीय भक्ति नाइट का आयोजन हुआ। इस दौरान भजन गायकों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। मौजूद श्रोताओं ने सुर में सुर मिलाकर गायकों का उत्साह बढ़ाया।

भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा के भजनों पर पूरा पंडाल झूम उठा। उन्होंने ‘हे द्वारपालों कन्हैया से कह दो…’ और ‘राम न मिले हनुमान के बिना…’ जैसे भजन प्रस्तुत किए। लक्खा ने ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी…’ और ‘भोले गिरजापति हूं तुम्हारी शरण…’ भी गाया। इसके अलावा ‘केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम…’ भी प्रस्तुत किया। मुंबई की इशरत जहां ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने ‘मेरी झोपड़ी के भाग…’, ‘हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए…’, ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां…’ गीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। प्रयागराज की लक्ष्मी सिंह राजावत ने भी भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने ‘वृंदावन जाऊंगी…’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम…’, ‘एक राधा एक मीरा…’ जैसे भजन प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी। इस दौरान हारमोनियम पर सुखविंदर सिंह, ऑर्गन और बैंजो पर शाहिद भाई, तबला पर कमाल, ढोलक पर समीर ने संगत दी।

इससे पूर्व कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि पंच अग्नि अखाड़ा के महंत सोमेश्वरानंद महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास ने किया। इस मौके पर तहसीलदार ललित कुमार पांडेय, अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी, दिनेश राजपूत, अंकित शर्मा, मनीष खेबरिया, अमित नायक, अभिलाष तिवारी, अजय श्रीवास, राजेन्द्र राहुल, विष्णु राय, अखिलेश राय आदि मौजूद रहे।

0000

जलविहार महोत्सव में आज

मऊरानीपुर मेला जलविहार में शनिवार की दोपहर प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आध्यात्मिक सशक्तीकरण द्वारा खुशहाल जीवन पर कार्यक्रम होगा। शाम को मेला ग्राउंड स्थित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर रात्रि 9 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *