Sisters arrived at jail on Bhai Dooj and applied tilak to their brothers

जेल में लगी बहनों की कतार।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व भाई दूज जिला कारागार में भी भावुक माहौल के बीच मनाया गया। जेल में बंद भाइयों को दूज का टीका लगाने और मिठाई खिलाने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपनों से मिलने की आस में महिलाएं और युवतियां हाथों में मिठाई और पूजन सामग्री लेकर कारागार पहुंचीं।


जिला कारागार के बाहर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लग गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनों को बारी-बारी से जेल के अंदर जाने का अवसर दिया गया। बहनों ने जेल में निरुद्ध अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को पर्व की बधाई दी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान कई बहनें भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। किसी ने भाई के जल्द घर लौटने की कामना की तो किसी ने परिवार का हाल साझा किया। जेल की सलाखों के बीच मनाए गए इस पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता और भावनाएं साफ नजर आईं।

 



Source link