भीखेपुर की शिवानी राठौर उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर चुनी गई हैं। मेरठ स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना होने से पहले रविवार को उनका स्वागत और सम्मान किया गया।

.

शिवानी की सफलता से उनके परिवार और गांव में खुशी है। परिजनों और गांव के लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और शुभकामनाएं दीं।

उनके चाचा शिवम राठौर, संचालक राठौर जन सेवा केंद्र, भीखेपुर (औरैया) ने कहा कि शिवानी ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि शिवानी पुलिस विभाग में निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएंगी।

शिवानी की सफलता से क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ने और अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्र के लोगों ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link

अभी अभी की खबरें