कौशांबी में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर गंगा में छलांग लगा दी। इससे पहले उसने सुसाइड नोट लिखा और फेसबुक पर भी लाइव आया। युवक ने कहा- प्रिया जो मेरी पत्नी है, मुझे उसे पत्नी कहने में भी शर्म आती है। वह बहुत ही मक्कार किस्म की लड़की है।

.

मैं आज लाइव आया हूं। आज मेरे जीवन की लीला समाप्त हो जाएगी। मेरे मरने का कारण मेरे ससुराल वाले हैं। मैं आए दिन शिकयत करता रहा कि आप की बेटी ऐसी है, वैसी है। हमेशा नाटक करती रहती है।

लेकिन, ये लोग इतने गिरे हुए हैं कि अपनी बेटी की गलती कभी नहीं देखते। मैंने इसकी शिकायत फैमिली थाने पर भी की थी, लेकिन अब कुछ नहीं हो पा रहा।

इसलिए अब मैंने अपने जीवन का अंतिम फैसला ले लिया है। इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट भी की है। ये लोग मुझे धमकाते हैं। मैं आज जा रहा हूं। इसके बाद युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि, मछुआरों ने उसे बचा लिया।

पहले 2 तस्वीरें

नदी में कूदने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए।

नदी में कूदने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए।

ये प्रिया और अंकित की सगाई की तस्वीर है।

ये प्रिया और अंकित की सगाई की तस्वीर है।

गंगा ओवरब्रिज से लगाई थी छलांग

युवक ने संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी गांव के पास राम वन गमन पथ स्थित गंगा ओवरब्रिज के ऊपर से छलांग लगाई थी। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर उसके घरवालों को सूचना दी।

प्राइवेट अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।

प्राइवेट अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

अंकित कुमार कुशवाहा (26) कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव में अपने माता-पिता के साथ रहता है। वह नगर पालिका परिषद भरवारी में संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करता था। 6 महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। अंकित का एक छोटा भाई भी है, जो दूसरे जिले में प्राइवेट जॉब करता है।

उसकी शादी डेढ़ साल पहले प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रिया (24) से हुई थी। दोनों के एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने पहले प्रिया और अंकित के बीच मोबाइल चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद प्रिया मायके चली गई थी। अंकित प्रिया को बार-बार बुला रहा था, लेकिन वह वापस नहीं आ रही थी।

युवक ने सुसाइड नोट में ससुरालवालों पर भी गंभीर आरोप लगाए।

युवक ने सुसाइड नोट में ससुरालवालों पर भी गंभीर आरोप लगाए।

पिता बोले- मेरा बेटा बहू से बहुत दुखी था

अंकित के पिता राम बहादुर का कहना है- बेटे के साथ उसके ससुरालवालों ने मारपीट की थी। इस बात से मेरा बेटा बहुत दुखी था। बहू भी मेरे बेटे को बहुत परेशान करती थी। उसको बच्चा नहीं दिखाती थी। बेटा आज सुबह कह रहा था कि उसे बच्चे की बहुत याद आ रही है। वह बहुत रो रहा था। इसके बाद वह घर से निकल गया और गंगा में छलांग लगा दी।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है- फेसबुक लाइव कर सुसाइड की कोशिश करने के मामले में थाना पुलिस को तत्काल जांच के लिए भेजा गया था। युवक को स्थानीय मछुआरों की मदद से बचा लिया गया है। अब वह खतरे से बाहर है। घरवाले अहर थाने में शिकायत देते हैं, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

————————–

यह खबर भी पढ़ें-

मायावती ने भतीजे ईशान को आकाश की जगह दी, नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने का ऐलान किया है। बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में उन्होंने कहा- ईशान राजाराम और रामजी गौतम की देखरेख में आगे बढ़ेंगे। उनसे मार्गदर्शन लेंगे। जरूरत पड़ने पर अपने पिता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार का भी मार्गदर्शन लेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर



Source link

अभी अभी की खबरें