प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध चिकित्सक और मानव तन नर्सिंग होम के संस्थापक डॉ. आरके सिंह का रविवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चिकित्सा जगत और जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों न

.

डॉ. आरके सिंह लंबे समय से प्रतापगढ़ में चिकित्सा सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने मानव तन नर्सिंग होम के माध्यम से हजारों मरीजों का इलाज किया। चिकित्सा सेवा के दौरान वे गरीब और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए भी जाने जाते थे। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के प्रति उनका सहयोगात्मक रवैया रहा।

लोगों के बीच उनकी पहचान एक अच्छे चिकित्सक के साथ ही सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में थी। मरीज और उनके परिजन इलाज के साथ उनके व्यवहार की भी सराहना करते थे। उनके निधन से जिले के चिकित्सा क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है।

डॉ. सिंह के निधन की जानकारी मिलने के बाद परिचितों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उनके परिजनों से मिलने पहुंच रहे हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।



Source link

अभी अभी की खबरें