मऊ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को सवर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण का आधार आर्थिक करने, सवर्ण आयोग का गठन करने और यूजीसी कानून वापस लेने समेत कई मांगें उठाईं। कार्यक्रम की अगुवाई मंच के स

.

सुबह से कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे लोग

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे। दोपहर 12 बजे तक धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाते हुए सरकार से उन्हें पूरा करने की मांग की।

दिल्ली के आंदोलन को समर्थन देने का दावा

संयोजक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर सवर्ण समाज के लोग 21 तारीख से धरना दे रहे हैं। मऊ में प्रदर्शन का उद्देश्य दिल्ली में चल रहे आंदोलन को समर्थन और मजबूती देना है।

उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज की प्रमुख मांग है कि आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति को बनाया जाए। इसके अलावा सवर्ण आयोग का गठन और यूजीसी कानून वापस लेने की मांग भी रखी गई।

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदर्शनकारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उन पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

विजय प्रताप सिंह ने प्रदर्शन में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि सवर्ण समाज अपनी मांगों को लेकर एकजुट है। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की उम्मीद जताई।

कई क्षेत्रों के लोग हुए शामिल

प्रदर्शन में रतनपुरा क्षेत्र से ऋषिकेश मिश्रा, परमात्मा सिंह, रामकृपाल सिंह, आदर्श पांडे, हंस नाथ तिवारी, कृपा शंकर सिंह, डॉ. नागेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, आशीष राय, बबलू राय, छट्टू सिंह, धनंजय सिंह, बृजेंद्र सिंह, विजय शंकर सिंह, धनंजय सिंह प्रधान, रंजीत सिंह, प्रभाकर सिंह, विद्यासागर सिंह, अरविंद सिंह, उमाशंकर सिंह, बृज बिहारी सिंह, सतीश सिंह, सूर्यभान सिंह, नागेंद्र सिंह, बुच्ची सिंह, भीष्म सिंह, माखन सिंह और बबलू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। परदहा क्षेत्र से बलवंत सिंह और करणी सेना के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भी प्रदर्शन में शामिल हुए।



Source link

अभी अभी की खबरें