घोसी ब्लॉक मुख्यालय के पास शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोठा निवासी अरविंद यादव (40) पुत्र रामसुख के रू
.
बताया गया कि अरविंद यादव इंदारा से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सीमेंट लादकर अपने घर गोठा जा रहे थे। शनिवार देर रात घोसी ब्लॉक मुख्यालय के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग जुट गए।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



