मालाएं इतनी लंबी और भारी थीं कि एक-दो लोगों के बस की बात नहीं थी। कई लोगों ने मिलकर इन्हें संभाला। दोनों दूल्हों को घर की छत पर खड़ा किया गया और वहीं से ये 100 फीट लंबी मालाएं उनके गले में डाली गईं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मालाएं जमीन तक लटकी हुई हैं और लोग उन्हें थामे खड़े हैं। मौके पर मौजूद रिश्तेदार और ग्रामीण इस अनोखे नजारे को देखकर दंग रह गए। कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।



Source link