सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में मंगलवार सुबह कूड़े के डंपिंग ग्राउंड में बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चंदाग्रीन कॉलोनी के सामने पड़ा था। उसके सिर और मुंह पर चोट के निशान हैं।

.

ऐसे में हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना मंडी चौकी क्षेत्र की है। मंगलवार सुबह सफाईकर्मी डंपिंग ग्राउंड में सफाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें कूड़े के बीच एक सफेद बोरा दिखाई दिया। बोरा भारी होने पर उन्हें शक हुआ। सफाईकर्मियों ने जब उसे खोलकर देखा तो अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। शव के सिर और मुंह पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मंडी चौकी प्रभारी रोहित उज्जवल ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई है।



Source link