संवाद सूत्र, सिंदुरिया, (महराजगंज)। रिश्तेदारी में आए युवक की दरिंदगी की शिकार हुई 85 वर्षीय वृद्धा की शुक्रवार की भोर में बीआरडी मेडिकल कालेज अस्पताल गोरखपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना को लेकर स्वजन में आक्रोश है। वे आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बीते 25 नवंबर को वृद्धा के नाती की शादी थी। घर में रिश्तेदारों और मेहमानों की चहल-पहल थी। परिवार के लोग विवाह समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान रिश्तेदारी में आया श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव निवासी गिरजेश वृद्धा के कमरे में पहुंच गया।

आरोप है कि उसने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। वृद्धा ने विरोध किया तो आरोपित ने उनके साथ मारपीट की और शरीर पर कई जगह काटकर उन्हें घायल कर दिया। वृद्धा की बेटी जब उन्हें भोजन देने कमरे में पहुंचीं तो मां की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। वह लहूलुहान अवस्था में पड़ी थीं।

घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कालेज अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया था।



Source link

अभी अभी की खबरें